सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर मोहसिन नकवी पर ली चुटकी

भारतीय टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज़ जीत के बाद एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, "आखिरकार ट्रॉफी छूकर बहुत अच्छा लगा। सीरीज़ जीतने पर जब ट्रॉफी दी गई तो उसे हाथों में महसूस किया।" भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।