सूर्यकुमार यादव ने चेक की अभिषेक शर्मा की जेब, ढूंढी पर्ची

आईपीएल में गुरुवार को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मैच के दौरान एमआई के सूर्यकुमार यादव एसआरएच के बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की जेब चेक कर पर्ची ढूंढने हुए नज़र आए। दरअसल, अभिषेक ने पीबीकेएस के खिलाफ शतक लगाने के बाद अपनी पॉकेट से पर्ची निकाली थी जिस पर 'यह ऑरेंज आर्मी के लिए है' लिखा था।