सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर फिर पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, प्लेइंग इलेवन आया सामने
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार ने फिर टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7-विकेट से हराया था।