inshorts

सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी के 'ऑपरेशन सिंदूर' पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की खिताबी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर' पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब देश के नेता फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करते हैं तो अच्छा लगता है। जब सर ही आगे से खड़े हैं तो खिलाड़ी निश्चित रूप से खुलकर खेलेंगे।"