inshorts

सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदने के बाद लिया अपनी मैच फीस दान करने का फैसला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को शिकस्त देने के बाद बड़ा एलान किया है। उन्होंने X पर बताया, "मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे, जय हिंद।"