inshorts

सूर्यकुमार से हर मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करना ठीक नहीं: बल्लेबाज़ी कोच कोटक

भारतीय बल्लेबाज़ी कोच सीतांशु कोटक ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में निराशाजनक शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा है कि उनसे हर मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करना ठीक नहीं है। बकौल कोटक, भारत ने टी20I में जो निडर रवैया अपनाया उसे देखते हुए हर मैच में बड़े रन बनाने की गारंटी नहीं है।