भारत-नेपाल की सेनाओं की संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्यकिरण XX' के दूसरे दिन सैनिकों को M16 राइफल और M4 कार्बाइन चलाने की ट्रेनिंग दी गई। दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के तहत घात लगाकर हमला करने और जवाबी कार्रवाई का अभ्यास किया। नेपाल के सैनिकों ने हथियारों की कार्यप्रणाली और सामरिक तकनीकों की जानकारी भी साझा की।