पुणे (महाराष्ट्र) में एक बुज़ुर्ग महिला ने एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले से टीवी सीरियल के दौरान आने वाले ज़्यादा विज्ञापनों की शिकायत की है। महिला ने कहा कि सीरियल 30-मिनट चलते हैं जिसमें लगभग 20-मिनट विज्ञापन चलता है और दर्शक विज्ञापन के लिए भुगतान क्यों करें। बुज़ुर्ग ने जनसुनवाई के दौरान सुप्रिया के सामने यह अनोखी शिकायत रखी।