सूर्यवंशी भगवान का उपहार, अभी नहीं तो कब खिलाओगे?: भारतीय चयनकर्ताओं से गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज़ के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका दिए जाने की मांग की है। उन्होंने सूर्यवंशी को 'भगवान का उपहार' बताते हुए चयनकर्ताओं से कहा, "शानदार प्रदर्शन के बाद वह इसके हकदार हैं। आप उन्हें अभी नहीं खिलाओगे तो कब खिलाओगे?"