सुरक्षा कारणों से रीशेड्यूल हो सकता है 6 अप्रैल को होने वाला KKR बनाम LSG मैच

कोलकाता पुलिस ने 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में होने वाले केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच के लिए सुरक्षा मंज़ूरी नहीं दी है जिसके कारण इसके रीशेड्यूल होने की संभावना है। बकौल पुलिस, रामनवमी समारोह के कारण वह पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं होगी। बीसीसीआई को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।