भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पांचवें वनडे में भारतीय फैन तिरंगा लेकर मैदान में घुस आया और इस दौरान वह फिसलकर गिर गया व सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस घटना के बीच तिरंगा ज़मीन पर लगता देख पेसर मोहम्मद सिराज दौड़े और तिरंगे को उठा लिया। वायरल वीडियो पर एक शख्स ने कहा, "सिराज एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।"