सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में एनकाउंटर में 10 नक्सलियों को किया ढेर

बस्तर (छत्तीसगढ़) के आईजी पी सुंदरराज ने बताया है कि सुकमा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से इंसास, एके-47, एसएलआर और कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।