'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, संरक्षण संगठन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) पर आरोप लगा है कि उसने 'सस्टेनेबल उपयोग' के समर्थन की नीति के तहत पोलर बीयर के फर के व्यापार को बढ़ावा दिया है। वहीं, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने कहा है, "हम ऐसे शिकार कार्यक्रमों का विरोध नहीं करते जिससे संकटग्रस्त प्रजातियों के अस्तित्व को खतरा नहीं होता।"