सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
सूरत इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बिना समय गंवाए CISF जवानों ने तुरंत CPR देकर उसकी जान बचाई। पूरी घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। CISF ने X पर वीडियो शेयर किया, जिसे 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।