गुजरात के सूरत में उन पटिया के पास टेक्सटाइल वेस्ट वेयरहाउस में शनिवार को भीषण आग लग गई। ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेज़ी से फैल गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। दमकल की 8-9 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।