सूरत का हीरा कारीगर रूसी सेना में शामिल होने के बाद 4 महीने से लापता, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
सूरत (गुजरात) निवासी हीरा कारीगर रमणीक सखवाला रूस में रूसी सेना से जुड़ने के बाद 4-महीने से लापता हैं। वह जून 2026 में गैर-लड़ाकू भूमिका में सैनिकों तक खाना पहुंचाने के लिए सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने आखिरी बार 24-जून को पत्नी से बात की थी। परिवार ने विदेश मंत्रालय/भारतीय दूतावास से उन्हें तलाशने में मदद मांगी है।