गुजरात के सूरत में बुधवार शाम को अपनी मां के साथ जा रहा 2 वर्षीय बच्चा सीवर के खुले मैनहोल में अचानक गिर गया। चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया है कि बच्चे को खोजने के लिए 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है और बचाव अभियान जारी है। लगभग 60-70 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।