जेएएमए न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित आरहस यूनिवर्सिटी (डेनमार्क) के शोधकर्ताओं की स्टडी के मुताबिक, सिरदर्द से जूझ रहे लोगों में आत्महत्या का खतरा ज़्यादा होता है। शोध में माइग्रेन, टेंशन-टाइप हेडेक, पोस्ट ट्रॉमैटिक हेडेक और अन्य बीमारियों से ग्रसित 1.19 लाख लोगों पर स्टडी की गई। शोधकर्ताओं ने करीब 25 साल के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।