सौरभ राजपूत की हत्या व शव के टुकड़े करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल गए थे और दोनों ने कसोल में होली खेली थी। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों बाहों में बाहें डाले हुए और रंगे हुए नज़र आ रहे हैं। सौरभ की हत्या 3 मार्च को की गई थी।