सौरभ के सीने पर बैठकर मुस्कान ने छाती पर चाकू से किए थे 3 वार, काटी गर्दन: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
मेरठ (यूपी) के सौरभ हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सौरभ को बेहोश करने के बाद मुस्कान उसके सीने पर बैठ गई थी और साहिल के हाथ पकड़कर बताने के बाद दिल पर 3 बार चाकू से जोरदार वार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ की गर्दन काटी गई और सिर को अलग कर दिया गया था।