सौरभ की हत्‍या के बाद जेल में कैसे कट रहे कातिल मुस्‍कान-साहिल के दिन?

सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को मेरठ की जेल की दो अलग-अलग बैरक में रखा गया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, जेल में पहले दिन दोनों ने खाना खाने से इनकार कर दिया था। रातभर दोनों जागते रहे और करवट बदलते रहे। वहीं, मुस्‍कान दूसरे दिन भी गुमसुम रही लेकिन साहिल का व्यवहार सामान्य दिख रहा है।