सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान-साहिल ने कसोल घूमने के लिए ₹44,000 में बुक की थी टैक्सी

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने बताया है कि आरोपी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल ने हत्या को अंजाम देने के बाद शिमला, कसोल और मनाली घूमने के लिए मेरठ से ₹44,000 में टैक्सी बुक की थी। पुलिस को शक है कि दोनों ड्रग्स का सेवन करने के लिए कसोल पहुंचे थे। दोनों ने कसोल में होली मनाई थी।