सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को दिया जीत का मंत्र, बताया फाइनल में कैसे मिलेगी जीत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को जीत का मंत्र देते हुए उन्हें फोकस बनाए रखने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में आत्मविश्वास और धैर्य ही टीम को जीत दिला सकता है। फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होना है।