वर्षों तक परमाणु वैज्ञानिक बनकर झांसा देने वाले शख्स ने किए थे 40 विदेशी दौरे, जांच में हुआ खुलासा
मुंबई पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक बनकर धोखा देने वाले अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद ने फर्ज़ी पासपोर्ट से लगभग 40 विदेश यात्राएं की थी। वह 20 बार ईरान और 15 बार सऊदी अरब गया था। 2004 में खुद को 'गोपनीय दस्तावेज़ों वाला वैज्ञानिक' बताने पर दुबई ने उसे निर्वासित किया था।