साले को बार-बार चिढ़ाता था जीजा, गुस्साए साले ने दिल्ली में चाकू से गोदकर की उसकी हत्या
दिल्ली के मोती नगर में गुरुवार देर रात एक नाबालिग शख्स ने अपने 26-वर्षीय जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी से खुश नहीं था और जीजा अक्सर उसे चिढ़ाता था जिससे वह गुस्साया हुआ था।