अबू धाबी नाइट राइडर्स के फिल सॉल्ट और माइकल पेपर ने रविवार को आईएलटी20 इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने गल्फ जायंट्स के खिलाफ 15 ओवर में 131 रनों की साझेदारी की। पिछला रिकॉर्ड टॉम कोहलर-कैडमोर और जॉनसन चार्ल्स के नाम था जिन्होंने 2024/25 में शारजाह वॉरियर्स के लिए 123 रनों की पार्टनरशिप की थी।