स्लीपर बसों में आग की घटनाओं के मद्देनज़र केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अब स्लीपर बसों का निर्माण केवल नामी वाहन कंपनियां या सरकारी मान्यता प्राप्त कारखाने ही कर सकेंगे। सड़क पर दौड़ रही स्लीपर बसों में फायर डिटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी लाइट, ड्राइवर ड्राउज़िनेस अलर्ट सिस्टम, इमरजेंसी एग्ज़िट की व्यवस्था और इमरजेंसी हैमर रखना अनिवार्य होगा।