सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पालतू शेर के पास सेल्फी खिंचाने के लिए जाता है और इसी दौरान खूंखार जानवर उसकी गर्दन दबोच लेता है। हालांकि, शेर का केयर टेकर उसे थप्पड़ मारकर शख्स की जान बचा लेता है। शेर के हमले में शख्स मामूली तौर पर घायल हो जाता है।