सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया समोसे-पकौड़े तलने का सही तरीका जिससे शरीर को नहीं होगा नुकसान
सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि पकौड़े-समोेसे खाने से नुकसान नहीं होता बशर्ते उन्हें सही तरीके से तला जाए। बकौल रुजुता, कम लोगों के लिए छोटी कड़ाही में तलें जिससे पकौड़े-समोसे पूरे डूब जाएं और तेल भी कम खर्च हो। तलने के लिए लोहे की कड़ाही बेहतर है और आपके क्षेत्र में जो तेलहन होता है उसका इस्तेमाल करें।