सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता ने बताया कौनसे 2 उपाय करने से नहीं होती एसिडिटी
अभिनेत्री करीना कपूर व आलिया भट्ट की न्यूट्रिशनिस्ट रह चुकीं ऋजुता दिवेकर ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में उन दो उपायों के बारे में बताया है जिसको अपनाने से एसिडिटी नहीं होती है। उन्होंने कहा, "पहला काम जो हमें करना है वो यह है कि देर से खाना खाना बिल्कुल छोड़ दें...दूसरा, अगर आप समय से सोएंगे तो एसिडिटी नहीं होगी।"