सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने मेनोपॉज़ को लेकर महिलाओं को 3 चीज़ें खाने की दी सलाह
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने मेनोपॉज़ और पेरिमेनोपॉज़ के दौरान महिलाओं को 3 चीज़ें खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "मेनोपॉज़ से बचने के लिए नाश्ता कभी स्किप नहीं करना चाहिए। महिलाओं को चाय या कॉफी के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खानी चाहिए और मेनोपॉज़ वाली महिलाओं को फलियों वाली सब्ज़ियों को डिनर में शामिल करना चाहिए।"