सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर ने बताया रेगुलर व्यायाम के बावजूद वज़न न घटने पर क्या करें

रणबीर कपूर समेत कई अभिनेताओं को ट्रेन्ड कर चुके सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर शिवोहम भट्ट ने बताया है कि शरीर तनाव के अनुरूप खुद को ढाल लेता है। उन्होंने बताया, "लगातार व्यायाम के बावजूद वज़न घटना बंद हो जाए तो...प्रोग्रेसिव ओवरलोड, जिम वर्क आउटपुट बढ़ाकर, मांसपेशियों के लिए एक्सेंट्रिक-कॉन्सेंट्रिक व्यायाम और अलग-अलग मोशन के व्यायाम के ज़रिए...यह चक्र तोड़ सकते हैं।"