सुज़लॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक साल में लगभग 30% की गिरावट देखी गई है। ब्रोकेरज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 32% बढ़कर ₹2,785.20 करोड़ तक पहुंच सकता है। वहीं, ब्रोकरेज ने EBITDA के लगभग ₹422.5 करोड़ और कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹199.30 करोड़ रहने का अनुमान जताया है।