क्रेडिट स्कोर 3 अंकों की संख्या होती है जो व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री/कर्ज़ चुकाने की क्षमता बताती है। इसे आमतौर पर CIBIL स्कोर कहते हैं जो 300-900 के बीच होता है। भारत में हर व्यक्ति सालाना 4-मुफ्त फुल क्रेडिट रिपोर्ट पा सकता है। ये रिपोर्ट 4 क्रेडिट ब्यूरो ट्रांसयूनियन CIBIL, एक्सपेरियन, इक्विफैक्स और CRIF हाई मार्क से एक-एक मिलती हैं।