सीलमपुर हत्याकांड में कुणाल की मां ने बताया वह हत्यारों के लिए चाहती हैं कैसी मौत

दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद कुणाल की मां ने कहा है कि जैसे उनका बेटा तड़पा था ठीक उसी तरह हत्या के सभी आरोपी भी तड़पकर मरें। उन्होंने कहा, "मुझे इंसाफ चाहिए। उनकी भी मां ऐसे ही दुखी हो, जैसे मैं हूं। मेरे बेटे को 30-40 बार चाकू मारकर मुझसे छीन लिया गया।"