सैलरी ₹1.16 करोड़ है, 2000 के बाद जन्मी हो गर्लफ्रेंड; चीनी प्रोफेसर की शर्तों पर छिड़ा विवाद

चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी के 35-वर्षीय प्रोफेसर ने ब्लाइंड डेट चैटरूम में शर्तें रखीं कि उसकी गर्लफ्रेंड दुबली व 2000 के बाद जन्मी होनी चाहिए। प्रोफेसर ने बताया कि उसकी सैलरी एक मिलियन युआन/वर्ष (₹1.16 करोड़) है। विवाद छिड़ने के बाद यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मार्क्सिज़्म ने इसे 'गलत जानकारी' बताकर कहा कि प्रोफेसर ने पुलिस से संपर्क किया है।