सैलरी 7.5% बढ़ी, मकान मालिक ने 10% बढ़ा दिया किराया; बेंगलुरु का इंजीनियर हुआ परेशान

बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने X पर लिखा है कि उसकी सैलरी 7.5% बढ़ी जबकि मकान मालिक ने किराया 10% बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन ऐसा होगा जब मेरी सैलरी से अधिक किराया हो जाएगा।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "बेंगलुरु में नौकरी के फायदे अब कम होते जा रहे हैं।"