सैलरी न बढ़ने पर मॉल कर्मचारी ने एमपी में 71 फ्रिज व 11 टीवी को किया डैमेज

बैतूल (मध्य प्रदेश) में एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाले कर्मचारी ने कथित तौर पर वेतन न बढ़ने पर मॉल के अंदर रखे 11 टीवी स्क्रीन और 71 फ्रिज को ही डैमेज कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे मालिक को करीब ₹18 लाख का नुकसान हुआ है। आरोपी गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसे बाद में ज़मानत मिल गई।