पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ आकाश चोपड़ा ने टेस्ट सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड से भारत को मिली हार के बाद कहा है कि टीम इंडिया को यह स्वीकार करना चाहिए कि वे स्पिन को अच्छी तरह से नहीं खेल पाते हैं। उन्होंने कहा, "हम सपाट पिचों पर खेल सकते हैं...इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन सपाट पिचों पर सभी खेल सकते हैं।"