स्विगी, ज़ोमैटो, एमेज़ॉन और मीशो आए एक साथ, बनाया ‘डिजिटल कॉमर्स कोएलिशन’; जानें क्या है यह
ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी इटर्नल, स्विगी, एमेज़ॉन, मीशो और ज़ेप्टो जैसी ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनियों ने मिलकर ‘डिजिटल कॉमर्स कोएलिशन’ नाम से एक नया इंडस्ट्री प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लैटफॉर्म का उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना, डिलीवरी पार्टनर्स और छोटे कारोबारियों को सहयोग देना तथा डिजिटल कॉमर्स सेक्टर से जुड़े साझा मुद्दों पर मिलकर काम करना है।