स्विगी ने अपने कर्मचारियों को आवंटित किए ₹1,171 करोड़ के शेयर

स्विगी ने अपने कर्मचारियों को ₹1,171 करोड़ के 2.61 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं। यह आवंटन स्विगी की 2015 और 2021 की कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ईएसओपी) के तहत किया गया। शनिवार को कंपनी ने फाइलिंग के ज़रिए यह जानकारी दी। स्विगी ने अब तक 2015, 2021 और 2024 में 3 ईएसओपी योजनाएं शुरू की हैं।