स्विगी ने शार्क टैंक इंडिया को स्पॉन्सर करने के बाद मुझे शो से बाहर कर दिया: ज़ोमैटो के दीपिंदर
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने 'ईटी स्टार्टअप अवॉर्ड्स' में कहा कि प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी ने शार्क टैंक इंडिया के नए सीज़न को स्पॉन्सर किया है और उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी ₹40-60 करोड़ की डील फाइनल कर रही है और शो में दीपिंदर की वापसी न होने की शर्त रखी गई है।