यूपी के मंत्री संजीव गोंड ने सोनभद्र के अस्पताल में एक विकलांग डॉक्टर को उनका स्वागत न करने पर 'जंगल में ट्रांसफर' की धमकी दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, मरीज़ का इलाज करने की वजह से वह स्वागत नहीं कर सके। मंत्री ने डॉक्टर को हटाने के आदेश दिए हैं।