स्विच ऑफ होने के बाद भी खोए हुए आईफोन को कर सकते हैं ट्रैक, ऐसे करें ऑन
आईफोन-11 के बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल में कम पावर वाले ब्लूटूथ कंपोनेंट लगे हैं जो फोन बंद होने पर भी काम करते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर एप्पल आईडी ओपन करें और फाइंड माय के ऑप्शन पर टैप करें। फाइंड माय आईफोन पर जाकर फाइंड माय आईफोन, फाइंड माय नेटवर्क और सेंड लास्ट लोकेशन को ऑन कर दें।