स्विट्ज़रलैंड के इस शख्स ने 1884 में किया था मैगी का ईजाद, नेस्ले ने 1947 में खरीदा था

केम्पथल (स्विट्ज़रलैंड) में 1884 में जूलियस मैगी नामक शख्स ने मैगी नूडल्स का आविष्कार किया था। बकौल रिपोर्ट्स, जूलियस ने मटर और बीन के पाउडर वाले सूप का भी आविष्कार किया था और 1900 तक मैगी ब्रैंड के प्रोडक्ट्स कई देशों में पंजीकृत किए गए थे। वहीं, नेस्ले ने 1947 में मैगी का अधिग्रहण किया था।