स्विट्ज़रलैंड के बार में हुए विस्फोट में 40 लोगों की हुई मौत, 100 से ज़्यादा ज़ख्मी: पुलिस
स्विट्ज़रलैंड में क्रांस मोंटाना के लग्ज़री बार में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने बताया है कि हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका गुरुवार तड़के नए साल का जश्न मनाने के बीच हुआ। गौरतलब है कि इस बार में 400 लोगों के बैठने की क्षमता है।