स्विट्ज़रलैंड के लग्ज़री बार में भीषण विस्फोट, कई लोगों की हुई मौत
स्विट्ज़रलैंड में नए साल के जश्न के बीच क्रांस मोंटाना के लग्ज़री बार में गुरुवार तड़के ज़ोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं हो पाई है।