केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने स्विट्ज़रलैंड द्वारा भारत का मोस्ट फेवर्ड नेशन खत्म किए जाने पर कहा है कि इसका भारत और ईएफटीए देशों के बीच हुए व्यापार समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, मार्च में भारत ने ईएफटीए देशों के साथ व्यापार समझौता साइन किया था जिसके तहत ईएफटीए भारत में $100 बिलियन का निवेश करेगा।