स्वाति चौधरी ने नागोया में एशियाई पैरा खेलों की तीरंदाज़ी महिला डब्ल्यू1 श्रेणी में रजत पदक जीता है। इसके साथ ही वह इस वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। फाइनल में उन्हें चीन की सेन मेंगकन से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। मेरठ की 37 वर्षीय स्वाति शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।