सावित्रीबाई फुले ने समाज के 'ठेकेदारों' से लड़कर पुणे में खोला था देश का पहला महिला स्कूल
भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 9 वर्ष की आयु में शादी हो गई थी और उनके पति ज्योतिराव फुले ने ही उन्हें पढ़ाया व वित्तीय सहायता भी दी। सावित्रीबाई ने दहेज व महिला सशक्तिकरण के लिए लड़ाई लड़ी थी और समाज के 'ठेकेदारों' से लड़कर 1848 में पुणे (महाराष्ट्र) में देश का पहला महिला स्कूल खोला था।